दो दिवसीय फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 8 अप्रैल से

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

0 अशोक रत्न के कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजन
रायपुर। शंकर नगर स्थित अशोक रत्न के कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय समर स्पेशल एडिशन उमंग फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन 8-9 अप्रैल को होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी रायपुर पहुचेंगे।
आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी और 9 अप्रैल को समापन होगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के तकरीबन 30 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी पहुंचेंगे। इस प्रदर्शनी में ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, एसेसरीज सहित फैशन एंड लाइफस्टाइल से संबंधित सामग्रियां आम नागरिकों को देखने को मिलेगा। अन्य सामग्रियों की बड़ी वैरायटी देखने को मिलेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे घर परिवार की सारी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related