5,79,480 मूल्य के गौमूत्र की हुई खरीदी

Date:

रायपुर। प्रदेश में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पिछले 03 वर्षों में कितने हितग्राहियों को कितनी राशि वितरित की गई है और कितने गौठानों में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है का मामला विधानसभा में कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने उठाया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि प्रदेश में गोधन न्याय योजना अंतर्गत पिछले 3 वर्षों में वर्ष 2020-21 में 1,81,071 हितग्राहियों को राशि 9328.64 लाख, 2021-22 में 1,26,106 हितग्राहियों को राशि 4384.05 लाख एवं वर्ष 2022-23 में 15 फरवरी 2023 तक 1,91,315 हितग्राहियों को राशि 7388.68 लाख इस प्रकार कुल 4,98,492 हितग्राहियों को राशि रू. 21,101.37 लाख वितरित की गई है। प्रदेश में गौमूत्र की खरीदी पिछले 03 वर्षों से नहीं अपितु 28.07.2022 से प्रारंभ की गई है । राज्य के कुल 97 गोठानों में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है अब तक कुल राशि रू. 5,79,480 मूल्य के गौमूत्र की खरीदी की गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related