BIG BREAKING : रेड के बाद नामी बिल्डर गिरफ्तार, सीएम से करीबी रिश्ता, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Famous builder arrested after raid, close relationship with CM, stir

डेस्क। पंजाब में एक नामी बिल्डर पर विजिलेंस का बड़ा एक्शन हुआ है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इस बिल्डर को मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार किया है। बिल्डर का नाम प्रवीण कुमार है। जो कि CM चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी भी बताया जाता है। बिल्डर प्रवीण को अवैध काम करने के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

बताते हैं कि, बिल्डर प्रवीण कुमार के पंजाब में कई प्रोजेक्ट्स हैं। आरोप है कि, गलत दस्तावेजों और गलत ढंग से बिल्डर प्रवीण ने प्रोजेक्ट्स के लिए अवैध नक्शे पास करवाए। जब इस मामले में शिकायत विजिलेंस को मिली तो जांच-पड़ताल की गई और इसके बाद अब बिल्डर प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस अब आगे की बनती कार्रवाई कर रही है। बिल्डर प्रवीण कुमार से विजिलेंस की पूछताक्ष में और भी खुलासे हो सकते हैं।

आप सरकार आने के बाद पंजाब में भ्रष्टाचारियों की लंका लगी –

बहराल, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद यहां भ्रष्टाचारियों की लंका लगी पड़ी है। आएदिन राजनीतिक नेताओं से लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिर रही है। वहीं इस कड़ी में कारोबारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related