ईडी के अधिकारी देवेंद्र यादव के बंगले से रवाना, विधायक को समर्थकों ने कंधे पर बैठाया

Date:

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बंगले में ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। ईडी की टीम पहले रात 11 बजे उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव के घर से निकली। इसके करीब ढाई घंटे बाद रात 1.30 बजे विधायक आवास से भी निकल गई।

ईडी के जाने के बाद जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव बंगले से बाहर आए उनके समर्थकों ने उन्हें अपने कंधे पर बैठा लिया। विधायक देवेंद्र यादव समर्थकों के सामने सीना ठोकते और अपने जीत की खुशी जताते दिखे। इधर देवेंद्र यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा पूरा सेक्टर 5 गूंज उठा। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सच कभी पराजित नहीं हो सकता।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित आवास में ईडी की टीम सुबह 6 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक कार्रवाई करती रही। उन्होंने इस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज जांचे और विधायक देवेंद्र यादव से पूछताछ की। विधायक देवेंद्र यादव व उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव के घर में ईडी की रेड के बाद भिलाई में पूरी तरह से राजनीतिक माहौल गर्मा गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...