महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक : डॉ. चरणदास महंत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, देवों के देव महादेव की शिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, इसे शिव चौदस या शिव चतुर्दशी भी कहा जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है।

डॉ महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का बहुत महत्व होता है और इस पर्व पर रुद्राभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। शिवरात्रि हर महीने में आती है परंतु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि कहा गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य देव भी इस समय तक उत्तरायण में आ चुके होते हैं तथा ऋतु परिवर्तन का यह समय अत्यन्त शुभ कहा गया है।

उन्होंने कहा कि, महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का मंगल सूचक पर्व है। उनके निराकार से साकार रूप में अवतरण की रात्रि ही महाशिवरात्रि कहलाती है। हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि विकारों से मुक्त करके परमसुख, शान्ति एवं ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related