युवा खेल महाकुंभ खेलो इंडिया-2022 का शुभारंभ आज शाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। हिंदुस्तान का दिल 30 जनवरी सोमवार से अगले 13 दिन तक खूब धड़केगा। देश भर के खिलाड़ी जमकर अपना दम भरेंगे। खेल जगत के उभरते सितारे अपनी चमक बिखरेंगे। हार-जीत के साथ नए कीर्तिमान भी रचे जाएंगे। मध्य प्रदेश अपनी मेहमाननबाजी से समूचे भारत का दिल जीतेगा। युवा खेल महाकुंभ खेलो इंडिया-2022 का शुभारंभ सोमवार से भोपाल समेत मध्यप्रदेश के आठ शहरों में होने जा रहा है। इसके कार्यक्रम के लिए बालीवुड के सिंगर शान, नीति मोहन, दक्षिण भारत के मशहूर ड्रमर शिवामणि समेत तमाम कलाकार भोपाल पहुंच चुके हैं। सोमवार सुबह सीएम शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर इन कलाकारों के साथ पौधारोपण किया।मुख्य कार्यक्रम भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में शाम सात बजे रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। इस गौरवमयी आयोजन के लिए राजधानी सज-धजकर तैयार हो चुकी है। वहीं अन्य सात शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंडला, बालाघाट और खरगोन में खेलो इंडिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
तात्या टोपे स्टेडियम में दूधिया रोशनी में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलो इंडिया की शुरुआत होगी। शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर इसका शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, मप्र खेल एवं कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ओडिशा के स्पोर्ट्स एवं यूथ वेलफेयर मंत्री तुषारकांति बेहरा और अरुणाचल प्रदेश के खेल मंत्री मामा नटुंग शामिल होंगे।

तात्या टोपे स्टेडियम के मुख्य मैदान पर लगभग 100 मीटर का स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। इसमें नर्मदा घाट, खजुराहो मंदिर, भीम-बेटका, श्री महाकाल महालोक, सांची स्तूप, ओरछा के मंदिर, भेड़ाघाट और ग्वालियर का किला बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रख्यात टीवी कलाकार जय भानुशाली एंकरिंग करेंगे।
भोपाल में नौ खेल आयोजित होंगे-
भोपाल में नौ प्रकार के खेल खेले जाएंगे, जबकि, इंदौर में छह, ग्वालियर में चार, जबलपुर में चार, उज्जैन और मंडला में दो-दो, बालाघाट और खरगोन में एक-एक खेल का आयोजन होगा। ट्रैक साइक्लिंग दिल्ली में होगी। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक दर्शक मौजूद रहेंगे। 13 दिन तक राजधानी समेत मप्र के आठ शहरों में होने वाले इस भव्य आयोजन में देशभर के छह हजार युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहले दिन वालीबाल के मुकाबले से खेलों की शुरुआत होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related