CG CRIME BREAKING : पत्नी के नाजुक अंगों से खिलवाड़, शंका में हैवान बना पति, हैवानियत की हद की पार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: Playing with the delicate parts of the wife, the husband becomes a monster in doubt, crossing the limits of brutality ..

बालोद। जिले के संजारी पुलिस ने एक दिन पूर्व चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम संजारी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेरथा बाजार में किसी महिला की हत्या हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रात होने की वजह से घटना स्थल को सील कर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मर्ग कायम कर जांच में लिया था।

वहीं पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपित पति फगनु राम प्रजापति (40 वर्ष) अपनी पत्नी तीजन बाई प्रजापति के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके कारण उसने पत्नी का गला दबाकर बोरा सिलने वाले सुजा से शरीर के नाजुक अंगो पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि मृतका के 3 बच्चे हैं। वहीं मृतका के मौत के बाद बच्चों की देखभाल करने वाले सिर्फ दादा-दादी है। मृतका की मौत के बाद उसका पति अब जेल में है, जिसके बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अब दादा-दादी के ऊपर आ गई है।

लाश की शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी डाक्टर ने मृतका की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने पर आरोपित ने हत्या करना स्वीकार किया। इसके साथ ही घटनास्थल से आरोपित द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया सुजा भी जब्त किया है। मंगलवार को न्यायालय पेश कर रिमांड पर जेल में दाखिल कर दिया गया है।

गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, मामला दर्ज

अन्य एक मामले में डौंडी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम धोबनी (अ) में कोमल कुमार दुग्गा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित थाना पहुंचकर कर मामला दर्ज कराया है। जानकारी अनुसार ग्राम धोबनी (अ) निवासी कोमल कुमार दुग्गा ने लिखित शिकायत में बताया कि मैं खेती किसानी व मजदूरी का काम करता हूं। 16 जनवरी को दोपहर करीबन दो बजे घर के सामने जेसीबी खड़ी थी। जिसकी बैटरी डिस्चार्ज होने से हमारे गांव में रहने वाले ट्रक चालक शीतल कोवाची ने अपने घर के पास ट्रक को लाकर खड़ा किया था। उससे जेसीबी को चालु करने के लिए ट्र्क की बैटरी मांगी तो वह आक्रोशित होकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। और बांस के डंडा से मारपीट किया है। जिससे मेरे सिर के पीछे चोट आने से खुन निकलने लगा। थाना प्रभारी कैलाशचंद्र मरई के निर्देश पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related