BREAKING : भारतीय रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी निकला ‘धन कुबेर’, संपत्ति देख अधिकारियों के भी उड़े होश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Retired officer from Indian Railways turns out to be ‘Dhan Kuber’

भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीबीआई ने एक रिटायर रेलवे कर्मी के घर पर छापा मारा है। छापे में सीबीआई को भी इतनी संपत्ति देख यकीन नहीं हुआ। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है।

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति केस में सीबीआई ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की है। छापेमारी में अब तक 1.57 करोड़ रुपये, 17 किलो ज्वैलरी (जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है) बरामद हुई है। बता दें कि छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से कई प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार जैना ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर हुआ करते थे।

रेलवे अफसर ने बनाई करोड़ों की संपत्ति –

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद ने 1,92,21,405 की संपत्ति बनाई जो इनकी आय से 59.09 प्रतिशत ज्यादा है। 3 जनवरी को प्रमोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बताया गया कि 2005 में इसकी सम्पत्ति 4,54,412 बैंक बेलेंस और प्लाट मिलाकर थी। जैना ने 1987 में रेलवे ज्वॉइन की थी।

सीबीआई के मुताबिक 1 जनवरी 2005 से 31 मार्च 2020 में ये सम्पत्ति अवैध तरीके से बनाई गई। जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में सीबीआई की रेड अभी भी जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related