तहसीलदार के बाद अब बीईओ को हटाने बघेल ने दिया निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान धमतरी में शिकायतों पर एक्शन लेते हुए मगरलोड तहसीलदार को शिकायत के बाद हटाने के अलावा बीईओ को भी हटाने का निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश बीईओ ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली।

जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीईओ को निर्देश दिया कि बीईओ को तत्काल हटा दें।

इससे पहले मगरलोड तहसीलदार की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तहसीलदार को हटाने का निर्देश दिया था।

कुरूद बीईओ के बारे में जानकारी मिली है कि कुरूद में एक भागवत कथा होने जा रहा है जिसमें कथावाचक जया किशोरी भी आने वाली है। उसी भागवत कथा को सुनने को लेकर बीईओ ने आदेश जारी किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related