बिलासपुर पुलिस की दबिश, 2.47 लाख कैश, 6 लैपटॉप सहित 7 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर  पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद भी छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार जारी है। दुर्ग के बुकी दुबई से आईडी लेकर बिलासपुर में ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार चला रहे थे।जानकारी मिलने पर बिलासपुर पुलिस ने दबिश देकर दुर्ग के दो सट्‌टेबाजों के साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो लाख 47 हजार रुपए, 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल बरामद कर लाखों रुपए के बैंक अकाउंट होने का खुलासा किया है। पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पकड़े गए आरोपियों में मुंगेली के धरमपुरा निवासी चन्दन साहू (26), दुर्ग के अरसी क्षेत्र के बोरी निवासी हेमराज निषाद(24), बेमेतरा बेरला के दबलघोर निवासी चिरंजीव निषाद (22), दुर्ग के अरसी के बोरी निवासी अनिल कुमार निषाद (24) और दुर्ग के बोरी के लिटिया निवासी खोमलाल वर्मा (19) शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related