नारायणपुर। जिला मुख्यालय नारायणपुर में राज्योत्सव-2022 को पूरे गरीमामयी ढंग से मनाने के लिए तैयारियों पूरी हो गयी है। राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप होंगे। वहीं अति विशिश्टि अतिथि के तौर पर मंत्री छ.ग. शासन वाणिज्य कर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रभारी मंत्री जिलाा नारायणपुर कवासी लखमा, और सांसद लोकसभा क्षेत्र बस्तर दीपक बैज होंगे। साथ ही विशिश्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा मालती नुरेटी और अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कमली लेकाम होंगी।
एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे स्थानीय खेल मैदान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। वहीं संध्या 6 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। राज्योत्सव में कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन, जनसंपर्क, कृषि विज्ञान केन्द्र, वन, शिक्षा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, बांसशिल्प, क्रेडा, जिला पंचायत, नगर पालिका, रेशमपालन, अंत्यावसायी, महिला आईटीआई, खेल विभाग, रामकृश्ण मिशन, द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जिनमंे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
