SHEHNAZ GILL NEWS: Fans were fascinated by Shahnaz’s traditional look, green sari and gajra in her hair
डेस्क। एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचीं. इस दौरान शहनाज गिल की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों और वीडियोज के सामने आते ही शहनाज गिल के लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं. हर कोई शहनाज के ट्रेडिशनल लुक पर फिदा दिखाई दे रहा है.
शहनाज गिल का साड़ी लुक –
शहनाज गिल के लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान बेहद प्यारी साड़ी में बला से खबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थी. इसके साथ ही शहनाज गिल ने अपने लुक को नेकलेस और गजरे के साथ पूरा किया था. जैसे ही शहनाज साड़ी पहने इवेंट में पहुंचीं तो गाड़ी से उतरते ही और रेड कार्पेट से गुजरते वक्त और पूरे इवेंट में हर कोई शहनाज और उनकी अदाओं का कायल दिखाई दिया. लोगों की नजरे शहनाज की खूबसूरत से हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं.
बेहद खूबसूरत हैं शहनाज –
शहनाज गिल की तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद साफ है कि ये एक्ट्रेस जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो हुस्न का ऐसा जादू बिखेरती हैं कि लोग उनकी हर एक तस्वीर को दिल थामकर देखते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां एक ओर शहनाज अपने में बिजी और खिलखिलाती दिखाई दीं तो वहीं दूसरे ओर लोग उन्हें बस एक टक देखते ही रहे.
