BREAKING NEWS : आईपीएस गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में बड़ी कारवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: IPS arrested, big action in disproportionate assets case

डेस्क। पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस करीब छह महीने से मामले की जांच कर रही थी। उन्हें विजिलेंस ने 19 नंबर एफआईआर में गिरफ्तार किया है। यह सीनियर रैंक के पुलिस अधिकारी की पहली गिरफ्तारी है। इससे पहले भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे।

एआईजी आशीष कपूर सिंचाई घोटाले के जांच अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पैसे लेकर उनके नाम बेगुनाह लोगों की सूची में डाले थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत विजिलेंस के पास पहुंची थी उसके बाद से विभाग इस चीज को गंभीरता से ले रहा था। साथ ही इनकी सारी संपत्ति से लेकर बैंक खातों की जांच की गई थी।

विजिलेंस की टीम ने करीब पांच घंटे लगाकर मोहाली में इनके द्वारा बनाई गई नई कोठी की पैमाइश की थी। साथ ही कोठी बनाने में खर्च किए गए पैसे का हिसाब इनसे मांगा गया था। उसके बाद से विजिलेंस की कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। साथ ही इनके बयान कमलबद्ध किए थे। जिसके बाद अब जांच पूरी होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। याद रहे कि इनके खिलाफ एक महिला ने भी शिकायत दी थी। जिसकी भी जांच चल रही है।

खेलों में भी पुलिस का नाम कर चुके हैं रोशन –

आशीष कपूर पंजाब पुलिस के तेज तर्रार आफिसरों में से एक माने जाते हैं। वह चंडीगढ़ में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं। पुलिस वर्ल्ड गेम में पंजाब के लिए कई अवार्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस के अग्रणी पंक्ति वाले अफसरों में शुमार है। जब भी कोई विदेशी मेहमान या वीआईपी डयूटी की बात आती थी तो वह सबसे आग रहते है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related