WOMENS ASIA CUP : श्रीलंकाई टीम को 41 रन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हराया, शानदार शुरुवात

Date:

WOMENS ASIA CUP: Indian women’s cricket team beat Sri Lankan team by 41 runs, great start

डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आज यानी के शनिवार को सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम को 41 रन से हरा दिया। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में भारत ने पूरे 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन का स्काेर बनाया और फिर श्रीलंका को 18.2 ओवर में 109 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से हेमलता ने तीन और पूजा वस्त्राकर तथा दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।

बैटिंग में भारतीय टीम के लिए जेमिमाह राेड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 143.40 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 92 रन की शानदार साझेदारी हुई।

श्रीलंका महिला: हसीनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता मडवी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

भारत महिला: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह।

मैच में बन सकता है यह रिकॉर्ड : भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27.38 की औसत के साथ 2602 रन बनाए हैं। अगर वह चार रन और बनाती हैं तो पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स (2605) को पीछे छोड़ देंगी। वह इस फॉर्मेट की छठी सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबान बन जाएंगी।

पहली बार मिताली और झूलन के बिना उतरेगी टीम : पिछले 23 साल में यह पहला मौका होगा जब भारतीय महिला टीम किसी मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में मिताली राज और झूलन गोस्वामी के बिना उतरेगी।

मिताली की अगुवाई में हर बार चैंपियन बनीं टीम : मिताली की अगुवाई में भारतीय टीम चार बार इस टूर्नामेंट में खेली और चारों बार चैंपियन बनीं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड से टी20 सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। हालांकि वनडे में टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

हर बार फाइनल में पहुंची टीम : पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़ भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार फाइनल में प्रवेश किया है। उसने वनडे फॉर्मेट में चार और टी20 फॉर्मेट में दो ट्रॉफियां जीती है। एशिय कप को 2012 में वनडे फॉर्मेट में बदल दिया गया था। भारत तब से दो बार विजेता रहा। पिछले टूर्नामेंट (2018 में) उसे बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related