CG BJP NEWS : 3 नवंबर को महिला भाजपा की महतारी हुंकार रैली, एक लाख महिलाएं जुटाने का दावा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP NEWS: Mahila BJP’s Mahatari Hunkar rally on November 3, claims to raise one lakh women

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में केवल सत्ता पाने के लिए प्रदेश की कांग्रेस ने पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। सत्ता पाने के बाद 4 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अब तक शराबबंदी के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया है। प्रदेश सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में वादे तो अनेक किए थे लेकिन जब उन वादों को पूरा करने का समय आया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के लिए एटीएम बन कर केवल एक परिवार की सेवा में लग गए हैं। विधवा पेंशन 1 हजार रूपए देने की घोषणा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने की थी लेकिन अब तक इतने दिनों के बाद भी विधवा पेंशन 350 रुपये ही दिया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया था लेकिन आज तक प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ नहीं हुआ है। कर्ज ली हुई महिलाओं को कर्ज की राशि जमा करने के लिए बार-बार दबाव बनाकर वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है। ऐसा एक भी दिन नहीं बीतता जिस दिन प्रदेश में कोई अपराधिक घटना घटित ना हुई हो। जांजगीर की निर्भया कांड की घटना आज हम सबको झकझोर देती है। प्रदेश में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण प्रदेश में फैलता नशे का अवैध कारोबार है जिस पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश में महिला सेल खोलने की घोषणा की थी लेकिन आज तक थाना में महिला सेल बनी ही नहीं है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वह बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने आगामी कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 3 नवंबर को न्याय धानी बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली करेंगी जिसमें प्रदेशभर की एक लाख मातृशक्ति शामिल होकर प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार को जगाने एवं उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए अपना आंदोलन करेंगे। 29 और 30 सितंबर को सभी जिलों में बैठक आयोजित की जाएगी। एक व 2 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। वही 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर जाकर महिला स्व सहायता समूह से, विद्या मितानों से, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगी। 14 या 15 अक्टूबर को तहसीलों में एवं 18 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में महतारी हुंकार रैली के लिए बैठक आयोजित की गई है। 28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश की महिलाओं द्वारा भगवामय होते हुए स्कूटी रैली निकाली जाएगी। और 3 नवंबर को न्यायधानी बिलासपुर में विशाल महतारी हुंकार रैली निकालेंगी। प्रेस वार्ता में प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, उषा टावरी व महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी किरण बघेल उपस्थिति रहें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related