स्टेडियम से लौटते वक्त नकाबपोश बदमाशो ने ABVP नेता पर रॉड से किया हमला, थाने में हंगामा

Date:

रायगढ़: जिले में ABVP नेता पर जानलेवा हमला हो गया। नेता स्टेडियम से लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले के बाद बीजेपी नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को ABVP के नगर महामंत्री मनोज अग्रवाल स्टेडियम की तरफ गए थे। वहां से लौटने के दौरान बोइरदादर इलाके में यह घटना हुई है। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया गया है।

इधर, जब घटना की जानकारी बीजेपी नेताओं को लगी तो सभी तुरंत ही चक्रधर नगर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। बीजेपी नेताओं ने कहा कि ये कांग्रेस की साजिश है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के पार्षद आरिफ हुसैन और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता काफी देर तक आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। वहीं पुलिस ने कहा है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। मामले में जांच जारी है। पुलिस के काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ और बीजेपी नेता वापस लौट गए।

दरअसल, बुधवार को ABVP के कार्यकर्ता KG डिग्री कॉलेज में नए एडमिशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह से मामले का शांत कराया था। अब ABVP नेता पर हमले की वजह यही वजह बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....