खोखरा नाले में डूबकर नाबालिग की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा: बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के खोलार नाले में 17 साल का नाबालिग लड़का बह गया। वहां नहा रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। सोमवार को पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 8 घंटे के बाद शाम को उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विनोद नदी के उस पार अकेले नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो बह गया। वो उन लोगों से थोड़ा दूर था, इसलिए वे उसे बचा नहीं सके।

उन्होंने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। बांकीमोंगरा थाने के ASI जितेश सिंह ने बताया कि कोरई निवासी राजेंद्र मंझवार का बड़ा बेटा विनोद रविवार दोपहर को घर से निकला था। जब काफी समय तक वो वापस नहीं सौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि विनोद खोलार नाले में बह गया है। पुलिस को खबर करने पर वो मौके पर पहुंची और नाबालिग की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा, लेकिन रविवार को उसका कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related