रणवीर शौरी के पिता केडी शौरी का हुआ निधन, इन फिल्मों के रह चुके निर्माता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई : रणवीर शौरी के फैन्स को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार दोपहर को अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर अपने पिता और फिल्म निर्माता केडी शौरी के दुखद निधन की जानकारी दी है। अपने ट्वीट में, अभिनेता ने बताया कि उनके पिता का शुक्रवार की रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

रणवीर ने उन्हें अपनी ‘प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा सोर्स’ बताया है। उन्होंने अपने पिता की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके साथ रणवीर शौरी ने लिखा, ‘मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी का 92 वर्ष की उम्र में शांतिपूर्वक निधन हो गया। वो अपने बच्चों और पोते-पोतियों से घिरे हुए थे। वह अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए है। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्रोत खो दिया है।

रणवीर शौरी के इस पोस्ट को शेयर करने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों और दोस्तों को संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं। फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने लिखा, ‘ॐ शांति।’ गुलशन देवैया ने लिखा, ‘संवेदनाएं पाजी।’ राज नायक ने लिखा, ‘आपके नुकसान के लिए खेद है रणवीर। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ गजराज राव और कुब्रा सैत ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फैंस भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...