T20 WORLD CUP : रोहित-विराट के दुश्मन को मिली जगह, वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

Date:

T20 WORLD CUP: Rohit-Virat’s enemy got the place, Pakistan team announced for the World Cup

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम का भी ऐलान हो गया है. टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में ही है. वहीं टीम में एक घातक खिलाड़ी की वापसी को गई है. ये खिलाड़ी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित होता है. एशिया कप 2022 में ये खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं बन सका था, लेकिन इस बार इस खिलाड़ी का सामना भारतीय टीम से होना तय है.

PAK टीम में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री –

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है और अब पाकिस्तान ने भी अपनी टीम टीम घोषित कर दी है. इस टीम में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की वापसी हो गई है.  शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप 2022 में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे.

चोट के चलते टीम से हुए थे बाहर –

एशिया कप 2022 के पहले शाहीन शाह अफरीदी दाएं घुटने पर लगी चोट के चलते बाहर हो गए थे. अब उनके बाहर हो जाने से भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है. क्योंकि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी खेमे का बहुत अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शाहीन शाह अफरीदी एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के सामने होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम –

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.

रिजर्व : फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 का झटका! सुनामी अलर्ट से दहशत

INDONESIA EARTHQUAKE : 7.6 magnitude tremor! Tsunami alert sparks...

RAMAYAN TEASER RELEASE : रामायण टीजर OUT! यश की झलक ने मचाया बवाल

RAMAYAN TEASER RELEASE : Yash's glimpse creates a stir! मुंबई।...