विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई

Date:

नई दिल्ली । विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। विनेश ने कल सर्बिया के बेलग्राद में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया। तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता रही विनेश ने क्वालीफिकेशन दौर में अपनी पराजय के बाद शानदार वापसी की।

मंगलवार को पहले मैच में मंगोलिया की खुलान बतखुयाग से पराजित होने के बाद विनेश को रेपचेज दौर के माध्यम से कांस्य पदक मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला। चैम्पियनशिप में यह उनका दूसरा कांस्यपदक है। इससे पहले 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने पदक जीता था।भारत की 23 वर्ष से कम आयु की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाली निशा दहिया 68 किलोग्राम महिला श्रेणी में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक विजेता रहीं नवीन मलिक भी आज मुकाबले में होंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related