नहर के तेज बहाव में 27 साल का युवक बहा, दोस्तों के साथ युवक गया था पिकनिक मनाने, SDRF की टीम शाम से कर रही तलाश

Date:

भिलाई : रविवार को पिकनिक मनाने जामुल के तीन-चार लड़के गए हुए। वो लोग नहर के किनारे पार्टी कर रहे थे। नहर अपने पूरे उफान पर थी और पानी का बहाव भी काफी तेज था। उसके दोस्तों ने काफी शोर मचाया, लेकिन नवजोत देखते ही देखते पानी में डूब गया। धमतरी से निकल कर नेवई डैम में मिलने वाली नहर के तेज बहाव में 27 साल का युवक बह गया।

बताया जा रहा है कि वह सेल्फी लेने के चलते नहर में गिरा और बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सोमवार सुबह से फिर टीम रेस्क्यू करने नहर में उतरेगी। जामुल निवासी नवजोत सिंह नाम का युवक नहर के किनारे फोटो खींचने गया। वह नहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले ही रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे उसका मोबाइल हाथ से छूट गया। मोबाइल को पानी में गिरने से बचाने के चक्कर में नवजोत अपना संतुलन नहीं बना पाया और नहर के तेज बहाव पानी में गिर गया।

जानकारी के मुताबिक उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोपोली गांव में रविवार को पिकनिक मनाने जामुल के तीन-चार लड़के गए हुए। वो लोग नहर के किनारे पार्टी कर रहे थे। नहर अपने पूरे उफान पर थी और पानी का बहाव भी काफी तेज था। उसके दोस्तों ने काफी शोर मचाया, लेकिन नवजोत देखते ही देखते पानी में डूब गया। नवजोत के दोस्तों ने उसके बहने की सूचना उतई पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शाम 4 बजे के लगभग एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ के द्वारा कल सुबह फिर से युवक की खोज में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...