राजधानी में आज गणपति विसर्जन की निकलेगी झांकी, लाइव कैमरों से निगरानी करेगी पुलिस, 3 हजार जवान सुरक्षा में होंगे तैनात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: रायपुर में लगभग तीन साल बाद गणेशोत्सव पर रविवार रात झांकी निकाली जाएगी। सुरक्षा को देख पुलिस झांकी की भीड़ में कुछ बदमाश, लूट, चोरी या चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम ना दे इसलिए कड़ी निगरानी राखी जाएगी, बीती रात रायपुर के अलग-अलग इलाकों से 56 बदमाशों को पकड़ा गया। 7 से 10 सितंबर के बीच शहर के कुल 210 बदमाशों को पुलिस ने झांकी की सुरक्षा के मद्देनजर अरेस्ट किया है।

रविवार की रात 9 बजे के आस-पास शहर के अलग-अलग इलाकों से झांकियों का शारदा चौक पहुंचना शुरू हो जाएगा। यहां से झांकियों को नंबर जारी किए जाएंगे। इसके बाद जय स्तंभ चौक, मालवीय रोड और सदर बाजार होते हुए ये झांकियां रायपुरा से महादेव घाट विसर्जन कुंड की ओर बढ़ेंगी। इन झांकियों की सजावट पर प्रतियोगिता भी होती है। रास्ते में बने मंचों से समितियों के पदाधिकारी इन्हें जज भी करते हैं। राजनांदगांव से भी झांकियां रायपुर पहुंचती हैं। पूरी रात जश्न मनाने बप्पा को विदाई दी जाती है।

इन झांकियों में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। हिंदू ग्रंथों, धार्मिक मान्यताओं के आधार पर हुई घटनाओं को अन्य प्रतिमाओं के जरिए झांकी में सजाया जाता है। प्रतिमाओं में मशीनें लगाकर इन्हें जीवंत दिखाने की कोशिश होती है। बड़े-बड़े ओपन ट्रक ट्रेलर में ये झांकियां सजाई जाती हैं। इसमें 50 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

झांकी शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड सिटी कोतवाली चौक से सदर बाजार मार्ग से कंकाली पारा चौक से पुरानी बस्ती थाने के सामने से लाखेनगर चौक से सुंदर नगर रायपुरा अंडरब्रिज से महादेव घाट जाएगी। झांकी के दौरान आजाद चौक,शास्त्री चौक तथा तेलघानी नाका चौक कोतवाली चौक से रूट डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479191234 कंट्रोल रूम 9479191099,112 पर संपर्क किया जा सकता है।

झांकियों के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें काम करेंगी। पुलिस के करीब 3 हजार जवान सुरक्षा में तैनात होंगे। साइबर सेल क्राइम यूनिट के जवान बिना वर्दी के भीड़ के बीच होंगे। शराब पीकर हुल्लड़ करने वालों को फौरन अरेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने चौराहों पर जो कैमरे लगा रखें हैं उनसे लाइव निगरानी होगी। झाकियों के साथ किनारे पुलिस के जवान भी चलेंगे। झांकियों के साथ अस्त्र शस्त्र, लाठी डंडे एवं विस्फोटक सामग्री पर बैन होगा।

दुर्ग भिलाई की ओर से आने वाले दो पहिया या चार पहिया वाहन टाटीबंध से आश्रम तिराहा होकर चौबे कॉलोनी से तेलघानी नाका , रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक होकर शास्त्री चौक, या रिंग रोड क्र 1 से पचपेढी नाका या तेलीबांधा चौक से शहर के भीतर आ सकेंगे। बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन -फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, से तेलघानी नाका चौक होकर आश्रम तिराहा से टाटीबंध चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related