BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा- कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं, यहां के सीएम भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए, रमन बोले-यह निर्णायक युद्ध

Date:

रायपुर: रायपुर दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। यहां के सीएम भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है। नड्‌डा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो से पहले पार्टी जोड़नी चाहिए।

BJP अध्यक्ष रायपुर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। यह राज्य उनके ही कारण बना। साइंस कॉलेज मैदान हो रही सभा में इससे पहले बुके देकर उनका स्वागत किया गया। सभा की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई। यहां पर BJP अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने तेलीबांधा से रोड शो किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णायक युद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते हुए कहा कि जब जब सेनापति सामने आते हैं तो उनके पास गदा होती है। आज हम को नड्डा जी दिशा-निर्देश देने आए हैं। कहा कि 2023 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीतेगी। नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। यहां कि पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा को नमन करता हूं।

इससे पहले एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related