घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की आत्महत्या, रेलवे लाइन के पास मिली दोनों की लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग: धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के जालमपुर और अछोटी गांव के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर दुर्ग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की लाश बघेरा के पहले रेलवे लाइन के पास मिली है, जबकि नाबालिग लड़की का शव दुर्ग रेलवे स्टेशन से लगे विजय नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़े मिला। किशोरी के परिवार वालों ने अर्जुनी थाना में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के शव मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने जांच शुरू कर इसकी जानकारी धमतरी अर्जुनी पुलिस को दे दी है।

दोनों मृतकों की पहचान तुलाराम साहू (19) और नाबालिग उम्र 16 वर्षीय के रूप हुई है। दोनों धमतरी अर्जुनी थाना क्षेत्र के जालमपुर और अछोटी गांव के रहने वाले थे। दोनों 2 सितंबर से धमतरी से एक साथ निकले थे। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इसलिए दोनों वहां से एक साथ भागे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पहले एक साथ कहीं रुके हुए थे और फिर दुर्ग में आकर आत्महत्या कर ली।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हो गई है पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने पहले कीटनाशक दवा का सेवन किया। फिलहाल मोहन नगर पुलिस ने धमतरी के अर्जुनी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई अर्जुनी पुलिस कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL FLOOD: बाढ़ से मची तबाही, सात लोगों की मौत!

NEPAL FLOOD: Devastation caused by floods; seven people dead!   NEPAL...

CHHATTISGARH : स्पेशल एजुकेटर भर्ती में बड़ा सवाल

CHHATTISGARH : Big question in special educator recruitment रायपुर। छत्तीसगढ़...