BREAKING NEWS : मून मिशन आर्टेमिस-1 टला, नासा को लगा बड़ा झटका

Date:

BREAKING NEWS: Moon mission Artemis-1 postponed, NASA got a big setback

नई दिल्ली। नासा का मून मिशन आर्टेमिस-1 फिलहाल टल गया है। नासा ने ट्‍वीट कर बताया है कि इं‍जन 3 में खराबी आने के कारण यह मिशन टाल दिया गया है।

नासा के मुताबिक अब यह लॉन्चिंग 2 या 5 सितंबर को हो सकती है, लेकिन इंजन में खराबी आने के कारण फिलहाल इस मिशन को रोक दिया गया है।

क्या है आर्टेमिस मिशन? : 

नासा का आर्टेमिस-1 मिशन आर्टेमिस परियोजना का पहला चरण है, जिसका उद्देश्य 2025 में मनुष्यों को एक बार फिर चंद्रमा पर ले जाना है। भारतीय समय के अनुसार यह 6 बजकर 3 मिनट पर लॉन्च होना था, लेकिन इंजन में खराब के चलते ऐसा नहीं हो सका। हालांकि आर्टेमिस-1 लॉन्च में कोई भी इंसान शामिल नहीं होगा। इस मिशन का उद्देश्य एसएलएस अंतरिक्ष यान की ताकत और ओरियन अंतरिक्ष यान की फिटनेस और हीट शील्ड का परीक्षण करना है।

मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर लंबे समय तक उपस्थिति बनाना है। आर्टेमिस-1 एसएलएस अंतरिक्ष यान के लिए चंद्रमा के चारों ओर 42 दिवसीय यात्रा है। इसके बाद ओरियन को चंद्र सतह के चारों ओर जाने में कुल 10 दिन लगेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...