JAI-VEERU IN ONE FRAME : एक साथ नजर आई जय वीरु की जोड़ी, दिखावा या सबकुछ ठीक ?, मंत्री सिंहदेव बोले हैप्पी बर्थडे भाई भूपेश
Jai Veeru’s pair seen together, show off or is everything okay?, Minister Singhdev said Happy Birthday Bhai Bhupesh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह परिवार, अधिकारी शासकीय कर्मचारी, लोगों व छत्तीसगढ़ की जनता से शुभकामनाएं मिल रही है।
लेकिन सीएम के लिए आज का दिन इसलिए खास रहा कि उन्हें मंत्री टीएस सिंह देव से शुभकामनाएं मिली। जय वीरू के झगड़ों की चर्चा के बीच जब दोनों को एक साथ देखा गया तो राजनीति के गलियारों में हलचल सी मच गई। मंत्री सिंहदेव ने तो बकायदा ट्विटर पर एक प्यारासा पोस्ट सीएम भूपेश बघेल के लिए साझा किया इसके बाद वे स्वयं सीएम के घर पहुंचे।
हालांकि, इस बात की उम्मीद तो थी, लेकिन जब दोनों को गले मिलते हुए देखा गया तो यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई। जय वीरू की जोड़ी की चर्चा केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। समय-समय पर दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रहती है लेकिन अक्सर उन स्थानों में दोनों साथ भी आते हैं, जहां पर उम्मीद नहीं होती।
लगातार संसय बना हुआ था कि क्या नाराज स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाइयां देंगे ? और इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए दोनों एक साथ एक फ्रेम में साथ नजर आए। मुस्कुरा कर गले मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है।
बता दे कि पहले तो ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों के बीच वार की खबरें आई थी। उसके बाद मंत्री टी. एस. सिंह देव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा देकर सबको सकते में डाल दिया था। उन्होंने कई पन्नों का लेटर लिखकर शिकायत सबके सामने रखी थी। सीएम बघेल ने कहा था कि बातचीत से इसका हल निकाला जाएगा, लेकिन बात नहीं बनी और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को पंचायत विभाग का कार्यभार सौंपा गया।
तब से ही लगातार मंत्री सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है। आज यह साफ हो गया कि राजनीति अपनी जगह है और दोस्ती अपनी जगह। वे साथी है और साथ रहेंगे।