महानदी पुल के ऊपर से तीन फीट बह रहा पानी, सारंगढ़ बलौदाबाजार का बिलासपुर से कटा संपर्क

Date:

  • शिवरीनारायण के निचले इलाकों सहित महानदी के किनारे बसे गांवों में एहतियातन कराई गई मुनादी
  • लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने कहा 

जांजगीर-चाम्पा । लगातार हो रही वर्षा के चलते जिले में नदी नाले उफ़ान पर हैं। शिवरीनारायण में महानदी का पानी शबरी पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा है। शनिवार की रात आठ बजे तक पुल से एक फीट पानी बह रहा था। लगातार हो रही वर्षा के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ते क्रम में है। रविवार सुबह 8 बजे पुल के ऊपर से तीन फीट तक पानी बह रहा है।

शिवरीनारायण में शबरी पुल पर महानदी का पानी 3 फीट ऊपर तक बह रहा है। पुल के दोनों ओर बैरिगेट्स लगा आवागमन बंद कर दिया गया है।

शिवरीनारायण के निचले इलाकों सहित महानदी के किनारे बसे गांवों में एहतियातन मुनादी कराई गई है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर चले जाने कहा गया है। वहीं उधर चंद्रपुर में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पानी खतरे की निशान एक फीट ऊपर बह रहा है। निचली बस्तियों में पानी गुस गया है। नगर पंचायत भवन, अस्पताल परिसर सहित आसपास जलमग्न हो गया है।

जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में महानदी का जल स्तर बढ़ने से पानी ऊपर पुल पर आ गया है। इसके बाद उसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई है।

सोमवार से लगातार हो रही वर्षा से महानदी में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब शबरी पुल से दो फीट नीचे पानी बह रहा था। दिनभर हुई वर्षा के कारण पानी का स्तर बढ़ते क्रम में रहा और शाम 4 बजे तक पुल के ऊपर पानी आने में एक फीट बचा था। इसके बाद रात आठ बजे के करीब पुल के ऊपर पानी पहुंच गया। दिनभर शबरी पुल से वाहनों का आवागमन जारी रहा।

शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक एक शिकारी डेरा, जनकपुर तथा मवेशी बाजार के आसपास के लोगों को सावधान रहने को कहा गया। इसके अलावा वार्ड 14, 15 सहित देवरी, खोरसी, तनौद, कनस्दा क्षेत्र के महानदी तटीय किनारे बसे गांव के लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान में जाने को कह दिया है वहीं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैें। मार्ग बंद होने से वाहनों की कतार लग गई है। शिवरीनारायण तहसीलदार संदीप साय ने बताया कि महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुल के पास बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान और गोताखोर तैनात किया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मुनादी करा दी गई है।

महानदी का जलस्तर बढ़ने से गिधौरी घटमड़वा मार्ग में स्थित पुल के ऊपर से करीब सात फीट पानी बह रहा है। वहीं महानदी पुल के ऊपर पानी आने के बाद से शिवरीनारायण का बलौदाबाजार, सरसींवा सारंगढ़ से संपर्क कट गया है।

रायगढ़, जांजगीर में कंट्रोल रूम बनाया गया, हेल्पलाइन नंबर जारी
जांजगीर-चांपा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका हेल्पलाइन नंबर 07817-222032 जारी किया गया है। वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • जिला कार्यालय कंट्रोल रूम : 07762-223750
  • नगर पालिका निगम रायगढ़ : 07762-222977, 07762-101
  • तहसील रायगढ़ : 07762-22135
  • पुसौर : 07762-262862
  • बरमकेला : 07768-265041
  • सारंगढ़ : 07768-233708
  • खरसिया : 07762-272757
  • घरघोड़ा : 07767-284861
  • तमनार : 07767-281741
  • लैलूंगा : 07767-274275
  • धरमजयगढ़ : 07767-266232
रायगढ़ में महानदी के तटीय इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीमें लगाई गई हैं। इनमें से 2 टीमें सरिया और 1 टीम पुसौर में तैनात है।
रायगढ़ में महानदी के तटीय इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीमें लगाई गई हैं। इनमें से 2 टीमें सरिया और 1 टीम पुसौर में तैनात है।

नगर सेना की 3 टीमें तैनात, अफसरों को मौका पर पहुंचने के निर्देश
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने महानदी में जलस्तर बढ़ने और तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सारंगढ़, पुसौर, बरमकेला के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेने, राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। इसकी मॉनिटरिंग कलेक्टर खुद कर रही हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने व उनके भोजन के लिए समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नगर सेना की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इनमें से 2 टीमें सरिया और 1 टीम पुसौर में तैनात है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...