महंत ने 2 चेलों के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, राज खुला तो पुलिस ने पहुंचाया जेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • झुंझुनूं पुलिस की गिरफ्त में मंहत रविनाथ और उनका चेला

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ पुलिस ने गणेशनाथ आश्रम के महंत रविनाथ (Mahant Ravinath) को विदेशी नंबरों से मिली कथित धमकी का राजफाश कर दिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि महंत ने लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha elections) लड़ने के लिये प्रसिद्धी पाने की खातिर अपने चेलों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में महंत रविनाथ और उसके एक चेले गांगियासर निवासी मनोज स्वामी को गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. वहीं महंत के ही एक अन्य चेले चंद्रकांत जांगिड़ को नामजद किया है. चंन्द्रकांत सऊदी अरब रह रहा है.

बिसाऊ थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि महंत रविनाथ ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसके पास विदेश से इंटरनेट कॉलिंग आई है. उसमें अज्ञात आरोपी उसका हाल उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल जैसा करने की धमकी दे रहा है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रदेश में संतों को लेकर बन रहे माहौल को ध्यान में रखते हुए महंत रविनाथ की सुरक्षा में हथियारबंद पुलिसकर्मी भी लगा दिए.

स्थानीय चेले ने पुलिस के सामने खोल दी पूरी पोल
इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि विदेश से इंटरनेट कॉलिंग किसी और ने नहीं की बल्कि महंत के ही एक चेले गांगियासर निवासी चंद्रकांत जांगिड़ ने की थी. उसके बाद महंत के एक दूसरे चेले गांगियासर निवासी मनोज स्वामी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरे मामले को पुलिस के आगे बयां कर दिया. इस मामले में पुलिस ने महंत रविनाथ से पूछताछ भी है.

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा
पुलिस के मुताबिक महंत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है. इसलिए लोगों के बीच प्रसिद्धी पाने और खुद के लिए सहानुभूति एकत्रित करने के लिए उसने ही यह प्लान बनाया. इसके लिये उसने अपने दो चेलों को साथ मिलाया. पुलिस ने इस मामले में महंत और उसके चेले मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. वहां से कोर्ट उनको जेल भेज दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG UNIVERSITY: कई डिपार्टमेंट के एचओडी बदले गए! 

CG UNIVERSITY: HODs of several departments have been changed!     बिलासपुर:...

CHHATTISGARH : राहुल गांधी पर CM साय का पलटवार

CHHATTISGARH : CM Sai's counterattack on Rahul Gandhi रायपुर। महाराष्ट्र...