भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 14,092 नए Covid-19 केस, एक्टिव मरीजों की संख्या घटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्लीः भारत ने पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 14,092 नए मामले दर्ज किए है. इस दौरान 41 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है और 16454 लोक संक्रमण से मुक्त हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक कुल 4,42,53,464 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 4,36,09,566 लोग ठीक हो चुके हैं.वहीं 5,27,037 लोगों की मौत हुई है.

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. कल के 1,19,264 के मुकाबले आज एक्टिव केस घटकर 1,16,861 रह गए हैं. इससे पहले शनिवार को देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 15,815 नए मामले दर्ज किए गए थे. इस दौरान 68 मौतें हुई थीं और 20,018 लोग संक्रमण मुक्त हुए थे. दो दिनों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में करीब 6000 अंकों की कमी दर्ज की गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत हैं, जबकि कोरोनावायरस संक्रमण रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है. दैनिक सकारात्मकता दर 3.69 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.57 प्रतिशत है. देश में कोरोना मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में आज सुबह 8 बजे तक कोविड वैक्सीन की 207.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

बीते 24 घंटे के दौरान 29 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. टोटल डेथ टैली 41 है, क्योंकि केरल के 12 मामलों को इसमें जोड़ा गया है, जिनमें यह माना गया कि इन मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई. नई मौतों में दिल्ली के 9, कर्नाटक के 5, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 3-3, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, पंजाब और उत्तराखंड के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : तबादले से नहीं घटेगी सीनियरिटी!

CHHATTISGARH : Seniority will not decrease due to transfer! रायपुर।...

CHHATTISGARH : राशन का चावल अब होगा बेहतर!

CHHATTISGARH : Ration rice will now be better! रायपुर। अगर...

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...