CWG 2022 INDIA’S SCHEDULE : कुश्ती और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मैचों का हिस्सा बनेगी आज भारतीय टीम, ऐसा है शेड्यूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Today the Indian team will be a part of gold medal matches in wrestling and athletics, this is the schedule

इंटरनेशनल डेस्क। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (6 अगस्त) नौवां दिन है. आज कुल 33 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. भारतीय खिलाड़ी भी आज कुश्ती और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मैचों का हिस्सा होंगे. इसके साथ ही बॉक्सिंग रिंग से लेकर बैडमिंटन और टेबेल टेनिस में भी आज भारत के कई सारे मुकाबले हैं. क्रिकेट और हॉकी में भी भारतीय टीम पदक पक्का करने उतरेंगी.

ऐसा है आज भारत का पूरा शेड्यूल… 

टेबल टेनिस –

दोपहर 2:00 बजे: मनिका बत्रा/दीया चितले बनाम ओउमहानी होसेनली/नंदेश्वरी जालिम (राउंड ऑफ 16, महिला युगल)

दोपहर 2:00 बजे: श्रीजा अकुला/रीथ टेनिसन बनाम अन्ना क्लो थॉमस वू जांग/लारा व्हिटन (राउंड ऑफ 16, महिला युगल)

दोपहर 2:40 बजे: शरद कमल बनाम क्वेक इजाक योंग (क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल)

दोपहर 3:25 बजे: जी साथियान बनाम सैम वॉकर (क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल)

दोपहर 3:25 बजे: सानिल शेट्टी बनाम लियाम पिचफोर्ड (क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल)

शाम 4:10 बजे: श्रीजा अकुला बनाम तियानवेई फेंग (सेमीफाइनल, महिला एकल)

शाम 4:55 बजे: शरद कमल/जी साथियान बनाम निकोलस लुम/फिन लुउ (सेमीफाइनल, पुरुष युगल)

शाम 6:00 बजे: शरद कमल/श्रीजा अकुला बनाम निकोलस लुम/मिनह्युंग जी (सेमीफाइनल, मिश्रित युगल)

कुश्ती: दोपहर 3:00 बजे से

नवीन (पुरुष 74 किग्रा)

पूजा सीहाग (महिला 76 किग्रा)

रवि कुमार दहिया (पुरुष 57 किग्रा)

दीपक नेहरा (पुरुष 97 किग्रा)

पूजा गहलोत बनाम क्रिस्टेल लेचिदजियो (महिला 50 किग्रा)

पूजा गहलोत बनाम रेबेका मुआम्बो (महिला 50 किग्रा)

विनेश फोगाट बनाम मर्सी अदेकुओरोये (महिला 53 किग्रा)

विनेश फोगाट बनाम सामंथा स्टीवर्ट (महिला 53 किग्रा)

विनेश फोगाट बनाम चमोदया केसानी (महिला 53 किग्रा)

एथलेटिक्स –

दोपहर 3:00 बजे: भावना जाट (फाइनल, महिलाओं की 10000 मीटर रेसवॉक)

शाम 4:20 बजे: अविनाश साबले (फाइनल, पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज)

शाम 4:45 बजे: दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा, एनएस सिमी (राउंड 1, हीट 1, महिलाओं की 4×100 मीटर)

रात 11:30 बजे: मंजू बाला (फाइनल, महिलाओं का हैमर थ्रो)

रात 12:40 बजे: अविनाश साबले (फाइनल, पुरुषों का 5000 मीटर)

बॉक्सिंग –

दोपहर 3:00 बजे: नीतू घंगास प्रियंका ढिल्लों (सेमीफाइनल, वूमेंस मिनिममवेट)

दोपहर 3:30 बजे: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (सेमीफाइनल, पुरुषों का फ्लाइवेट)

शाम 7:15 बजे: निकहत जरीन बनाम सवाना स्टबली (सेमीफाइनल, महिलाओं का लाइट फ्लाइवेट)

रात 8:00 बजे: जैस्मीन बनाम जेम्मा रिचर्डसन (सेमीफाइनल, वूमेंस लाइटवेट)

रात 11:30 बजे: मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम जोसेफ कॉमी (सेमीफाइनल, मेंस फेदरवेट)

रात 12:45 बजे: रोहित टोकस बनाम स्टीफन जिम्बा (सेमीफाइनल, पुरुषों का वेल्टरवेट)

रात 1:30 बजे: सागर बनाम इफेनी ओन्येकवेरे (सेमीफाइनल, पुरुषों का सुपर हैवीवेट)

क्रिकेट –

दोपहर 3:30 बजे: इंग्लैंड बनाम भारत (महिला क्रिकेट सेमीफाइनल)

बैडमिंटन –

शाम 4:20 बजे: पीवी सिंधु बनाम जिन वेई गोह (क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल)

शाम 6:00 बजे: आकर्षी कश्यप बनाम कर्स्टी गिल्मर (क्वार्टर-फाइनल, महिला एकल)

रात 10:00 बजे: किदांबी श्रीकांत बनाम टोबी पेंटी (क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल)

रात 10:00: पॉल जॉर्जेस (MRI) बनाम लक्ष्य सेन (क्वार्टर-फाइनल, पुरुष एकल)

रात 10:50 बजे: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम ताहलिया रिचर्डसन/कैथरीन विंटर (क्वार्टर-फाइनल, महिला युगल)

रात 11:40 बजे: चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम TBD (क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल)

लॉन बॉल्स –

शाम 4:30 बजे: भारत बनाम नॉर्दर्न आयरलैंड (फाइनल, मेंस फोर्स)

स्क्वाश –

शाम 5:15 बजे: वी सेंथिलकुमार/अभय सिंह बनाम यो ऐन एनजी/वर्न ची यूएन (क्वार्टर-फाइनल, पुरुष युगल)

शाम 6:45 बजे: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम जोएल किंग/पॉल कोल (सेमीफाइनल, मिश्रित युगल)

हॉकी –

रात 10:30 बजे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (पुरुष हॉकी सेमीफाइनल)

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related