नक्सलियों ने सड़क काटकर फेंका पर्चा, किया अग्निपथ भर्ती का विरोध

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुकमा। जिले के चिन्तलनार थाना क्षेत्र अंर्तगत जगरगुंडा मार्ग पर ग्राम नरसापुरम के पास नक्सलियों ने कई जगहों पर सड़क को काटकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। नक्सलियो के जगरगुंडा एरिया कमेटी ने पर्चे भी फेंके हैं, इन पर्चों में अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए अग्निपथ भर्ती का विरोध किया गया है। नक्सलियों की कायराना करतूत की जानकारी मिलने पर आज सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवान मौके पर पहुंचकर नक्सलियों द्वारा काटे गए सड़क को दुरुस्त कराया गया। जिसके बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नक्सलियों ने जगरगुंडा मार्ग पर ग्राम नरसापुरम के पास सड़क को जगह-जगह काटकर तथा सड़कों में लकड़ी, पत्थर डालकर मार्ग बाधित कर नक्सलियों ने सड़क को जाम करने के साथ ही पर्चे भी फेंके हैं। इन पर्चों में अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए अग्निपथ भर्ती का विरोध किया गया है। नक्सलियों के जगरगुंडा एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन प्रहार को हराने की बात कही गई है। मंगलवार की देर शाम कई ग्रामीण गड्ढों के ऊपर से बाइक पार कर अपने गंतव्य की ओर जाते देखे गए। आज सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवानों के द्वारा सड़क को दुरुस्त करवाने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DIAL 112 SUSPENSION: डायल 112 का आरक्षक सस्पेंड! 

DIAL 112 SUSPENSION: Dial 112 constable suspended!   DIAL 112 SUSPENSION:...

CHHATTISGARH : 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासी संग्राम!

CHHATTISGARH : Political battle over Rs 200 crore hospital! विकास...