बविवि के कुलपति चयन समिति का हुआ गठन, जारी हुई अधिसूचना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार का कार्यकाल अगस्त में खत्म हो रहा है। ऐसे में नए कुलपति चयन के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस समिति में तीन सदस्यों को रखा गया है, उनमें डीयूवीएएसयू मथुरा के पूर्व कुलपति डॉ. कृष्णमुरारी लाल पाठक, सेवा निवृत्त आईपीएस गिरधारी नायक और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह को रखा गया है। तीन सदस्यों वाली समिति का अध्यक्ष डीयूवीएएसयू मथुरा केपूर्व कुलपति डॉ. कृष्णमुरारी लाल पाठक को बनाया गया है। बीयू के नये कुलपति की तलाश अब यही समिति करेगी। समिति के बनते ही अब कुलपति चयन के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है जो लोग कुलपति बनने के लिए पर्याप्त आर्हता रखते हैं उनसे आवेदन भी मंगवाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related