POLITICS : अग्निपथ योजना व ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री बघेल ने उठाएं कई बड़े सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Congress protests in Delhi against Agneepath scheme and ED’s action, Chief Minister Baghel raises many big questions

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना और ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेना ही होगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ केंद्र सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है। कहा इस योजना से युवाओं का भविष्य, देश की सीमा और सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सभी को चौकीदार बनाना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा महंगाई, बेरोजगारी और राफेल घोटाले के खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई यही कारण है कि उनकी आवाज को केंद्र सरकार बंद करना चाहती है। भाजपा काँग्रेस को कमजोर करना चाहती है, इसलिए ईडी के माध्यम से राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य उस आवाज को बंद कर देना चाहते हैं, जो देश के दबे कुचले, शोषित लोगों की आवाज बन गयी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....