रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मानसून की दस्तक,बारिश शुरू

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग की माने तो पूरे प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है।
प्रदेश में मानसून अधिकांश 15 जून के आसपास पहुंच जाता है। वहीं इस बार मानसून के आने में देर हो गई। करीब 4 दिन विलंब से मानसून पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून पूरे प्रदेश में फैल चुका है। वहीं एक द्रोणिका उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक है। इसके प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। इसके असर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...