CG WEATHER : छत्तीसगढ़ के स्थानों में होगी हल्की बारिश, इस दिन मानसून की एंट्री ….

Date:

There will be light rain in places of Chhattisgarh, entry of monsoon on this day….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाला है। लोग गर्मी से भारी परेशान हैं। गर्मी से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। कुछ स्थानों अंधड़ चलने की भी संभावना है।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री दमोह का दर्ज किया गया। भोपाल का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, 38.2 डिग्री, जबलपुर 43.8 डिग्री, ग्वालियर 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अरब सागर में मानसूनी हलचल बढ़ गई है। हवाओं के साथ धीरे-धीरे नमी आने के आसार दिख रहे हैं। तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

देश में मौसम के मिजाज में अब बदलाव शुरू हो गया है। जहां एक तरफ भारत के पश्चिम-उत्तर और मध्य क्षेत्रों में 46.6 डिग्री तापमान के साथ लू की चपेट में थे। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक देने लगा है। साथ ही राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 37 शहरों एवं नगरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा

अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना –

मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। यहां के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। IMD के अनुसार पश्चिम से आने वाली आंधी इस सप्ताह के अंत तक लोगों को गर्मी से राहात दे सकती है। हलांकि दिल्ली के कुछ इलाकों में अभी भी गर्म हवाओं वाली लू दर्ज की गई है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....