CG BREAKING : ट्रेलर व कार की टक्कर, 5 घायल में से एक आदिवासी नेता की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Trailer and car collide, one tribal leader dies out of 5 injured

रायगढ़। ग्राम देवगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में एक बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेलर व कार की टक्कर में कार सवार 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, बाकी अन्य को मामूली चोंटे आई हैं। हादसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कद्दावर नेता की मौत हुई है।

यह हादसा 8 जून शाम को लगभग साढे 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मृत युवक लाखन सिंह सिदार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे जांजगीर जिला के ग्राम देवरी के रहने वाले थे। वहीं रवि सिदार, ग्राम देवरी निवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

समर्थकों ने जताया शोक –

लाखन सिंह सिदार ग्राम टेका शादी कार्यक्रम में गए थे, जहां से वापस अपने गृहग्राम जाते समय ग्राम देवगांव के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कद्दावर नेता की असमय मौत हो जाने से उनके समर्थकों व क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related