जिस तरह सिक्के के दो पहलू होते हैं। वैसे ही हर चीज के दो पहलू होते हैं किसी भी चीज में फायदे के साथ-साथ नुकसान भी शामिल होता है। इसलिए हमें कोई भी कार्य करने से पहले इन दोनों पहलुओं पर विचार कर लेनी चाहिए। जब भी लोग पर्सनल लोन लेने के बारे में सोचते हैं तो उनके दिमाग में कई सवाल आते हैं क्या हमें पर्सनल लोन लेना चाहिए या नहीं लेना चाहिए। Personal loan लेने से हमें लाभ होगा या नुकसान होगा। आज हम लोगों की ऐसे ही सवालों पर विचार करने वाले हैं।
जो लोग पर्सनल लोन लेना चाहते हैं उनके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख में हम आपको पर्सनल लोन से जुड़े हुए फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे।
पर्सनल लोन के फायदे…..
Personal loan आसानी मिल जाती हैं…..
जब भी पैसों की जरूरत होती है तो व्यक्ति अपने जान पहचान के लोगों से आर्थिक सहायता की उम्मीद करता है पर जब उसे निराशा हाथ लगती है। तब वह बैंक या किसी भी वित्तीय संस्थान,फाइनेंस कंपनी के पास पर्सनल लोन के लिए आता है। लोन देने वाली कंपनियों वह बैंक नहीं लोन की प्रक्रिया को बहुत आसान कर दिया है जिससे लोन लेने वाले ग्राहकों को आसानी से लोन मिल जाता है। ऑफलाइन ऑल ऑनलाइन दोनों तरह से आप लोन ले सकते हैं।इसके लिए आपको केवल कुछ जानकारियां फाइनेंस कंपनियों को बैंकों को मुहैया करानी पड़ती है फिर आपको आपका मन चाहा लोन प्राप्त हो जाता है।
EMI की सुविधा….
पर्सनल लोन लेने वालों को बैंकों द्वारा, फाइनेंस कंपनियों द्वारा लोन को वापस करने के लिए प्रति माह EMI की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस EMI को loan लेने वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार चुन सकता है।
बिना किसी चीज को गिरवी रखी मिल जाता है Personal Loan…..
पर्सनल लोन लेने के लिए आपको किसी भी तरह का संपत्ति बैंक के पास गिरवी नहीं रखना पड़ता है। बैंकों द्वारा,फाइनेंस कंपनियों द्वारा केवल आपका सिबिल स्कोर और प्रतिमाह इनकम देखा जाता है इसके अनुसार आपको पर्सनल लोन मिल जाता है।
इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध नहीं होता है….
जब भी आप पर्सनल लोन लेते हैं तो आप इसका क्या इस्तेमाल करते हैं कहां इस्तेमाल करते हैं इससे बैंक या फाइनेंस कंपनी को कोई मतलब नहीं होता है। आप अपनी पर्सनल लोन के पैसों का कहीं भी कैसे भी उपयोग कर सकते हैं।
पर्सनल लोन के नुकसान…..
अधिक ब्याज दर पर मिलता है पर्सनल लोन….
पर्सनल लोन का एक यह नुकसान होता है कि पर्सनल लोन पर आपको अधिक ब्याज दर देना पड़ता है जबकि अन्य किसी लोन पर जैसे होम लोन,कार लोन,गोल्ड लोन, म्यूच्यूअल फंड लोन पर आपको ब्याज दरें कम लगती हैं।
इनकम प्रूफ और सिबिल स्कोर का अच्छा होना है जरूरी…..
पर्सनल लोन के लिए बैंकों द्वारा आपका इनकम प्रूफ और सिविल इसको देखा जाता है यदि आपका सिविल स्कोर और इनकम प्रूफ अच्छा है तो आपको जल्दी से पर्सनल लोन मिल जाता है लेकिन अगर आपका सिबिल स्कोर और इनकम प्रूफ अच्छा नहीं तो आपको पर्सनल लोन नहीं मिल सकता जबकि दूसरे लोन संपत्ति गिरवी रखने पर मिल जाते हैं।

