खाद्य मंत्री कल रहेंगे दुर्ग, राजनांदगांव के प्रवास पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि अंतरण सहित इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत शनिवार 21 मई को दुर्ग व राजनांदगांव के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री भगत राजीव गांधी किसान न्याय योजना राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन कर राजनांदगांव में उर्स में शामिल होंगे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना को शुरू करने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए की गयी थी। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को फसलों के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त कृषि आदान राशि प्रदान करती है। विगत दो वर्षो में इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 12209 करोड़ रूपए राशि का वितरण किया जा चुका है। कल प्रदेश भर में इस सत्र में अंतरित की जाने वाली योजना की पहली किस्त से प्रदेश के 21.77 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। श्री भगत अपने प्रभार जिले राजनांदगांव से किसानों को योजना की राशि ऑनलाइन किसानों के खाते में अंतरित करेंगे।
यह कार्यक्रम गोविन्दराम निर्मलकर आडीटोरियम राजनांदगांव में होगा। उसके बाद वे डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी दर्शन करेंगे और लौटकर राजनांदगांव के जलालबाग दरगाह में उर्स में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...