RAHUL GANDHI : ट्रैन से उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी, तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर में होंगे शामिल, जोरदार स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi reached Udaipur by train, will be involved in the three-day Nav Sankalp camp, warm welcome

उदयपुर। उदयपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के लिए राहुल गांधी सुबह उदयपुर पहुंचे। वे रेलगाड़ी से उदयपुर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता राहुल गांधी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया। राहुल गांधी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बस में ही सवार हो गए, जबकि उनके लिए अलग से गाड़ी की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की और वे भी उनके साथ बस में आगे की सीटों पर बैठे।

इस बीच, उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहराते नारे लगाते रहे। महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं में भी गर्मजोशी नजर आई।

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। स्टेशन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए लोक कलाकार मेवाड़ी अंदाज में लोकनृत्य करते नजर आए।

इधर, प्रियंका गांधी भी शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गईं। वे वायुयान से उदयपुर पहुंची। वे महाराणा प्रताप हवाईअड्डे से सीधे शिविर स्थल के लिए रवाना हो गईं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related