Good News : गाय ने दिया जुड़वा बछड़ों को जन्म, कृत्रिम गर्भाधान की पहली घटना

Date:

धमतरी। कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। जिले के मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत पशु चिकित्सालय भेंड्री सेक्टर के ग्राम कपालफोड़ी में कृत्रिम गभार्धान तकनीक से गर्भिणी गाय ने जुड़वा बछड़ों को जन्म दिया है।पशु चिकित्सा विभाग की सहायक शल्य डॉ. वर्षा जैन ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में कपालफोड़ी गांव में निजी कृत्रिम गभार्धान कार्यकर्त्ता ओमप्रकाश कंवर के द्वारा नौ माह पूर्व कपालफोड़ी के पशुपालक खेमनलाल साहू की गाय का कृत्रिम गभार्धान किया गया था, जिसके सत्यापन के लिए जब पशुपालक के घर भ्रमण किया गया तो पता चला कि उनके यहां कृत्रिम गभार्धान वाले गाय के जुड़वा बछड़े हुए हैं।

 

दोनों बछड़े नर हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह देखकर डॉक्टर और उनकी टीम बहुत खुश हुई। इस संबंध में डॉ. जैन ने बताया कि ये उनके कैरियर में यह पहली प्राकृतिक घटना है जिसे कृत्रिम गभार्धान की विशेष उपलब्धि मानी जा सकती है। उन्होंने बताया कि गायों की प्रजाति में ऐसे जुड़वा बच्चे पैदा होने की संभावना बहुत कम पाई जाती है जो कि संभवत: लाखों में एक होती है।यह तभी संभव होता है जब एक ही समय में गाय के अंडाशय के द्वारा दो अंडों का विमोचन हो और दोनों अंडे दो अलग-अलग स्पर्म के द्वारा एक ही समय में निषेचित हों। इसे विज्ञान की भाषा में डाईजायगोटिक ट्विंस कहा जाता है और ये जुड़वा बछड़े इसी के उदाहरण हैं।पशु शल्यज्ञ ने नवजात बछड़ों के रखरखाव और गाय के खानपान के लिए पशुपालक को विशेष सलाह दी। साथ ही उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एम एस बघेल ने पूरी टीम को बधाई दी है जिन्होंने समय-समय पर गर्भिणी गाय का निरीक्षण किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG HIGH COURT: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला,पुलिस इंस्पेक्टर से की गई वेतन वसूली रद्द

CG HIGH COURT: रायपुर। पूर्व सेवाकाल के दौरान पुलिस...

NAXALI NEWS: नक्सलियों को बड़ा झटका, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद

NAXALI NEWS: गरियाबंद। जिले से नक्सल विरोधी अभियान को...

अश्लील गानों पर नाचा … मंच पर उड़ते रहे नोट, रोजगार सहायकों का कारनामा

बैकुंठपुर। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार अश्लील...