9TH DAY OF MAHAKUMBH : 16 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान, 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति और 5 फरवरी को पीएम मोदी की आगमन की तैयारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

9TH DAY OF MAHAKUMBH: 16 lakh devotees took bath, preparations for the arrival of Vice President on 1 February and PM Modi on 5 February

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के नौवें दिन आज सुबह 8 बजे तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। अब तक कुल 9 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में पुण्य स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ तैयारियां भी जोरों पर हैं।

वीआईपी आगमन की तैयारी –

1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में शामिल होंगे।
आज उद्योगपति गौतम अडाणी भी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने संगम में पूजा-अर्चना की और बड़े हनुमानजी के दर्शन किए। इसके बाद वह इस्कॉन पंडाल में भंडारे में शामिल हुए।

सुरक्षा कड़ी, गंगाजल की हो रही जांच –

महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए ATS (एंटी-टेरर स्क्वाड) ने गंगाजल की जांच शुरू कर दी है। पहले से ही संगम के पानी की नियमित जांच की जा रही थी, लेकिन अब इसमें डॉक्टरों और ATS की टीम को भी शामिल किया गया है।

अखाड़ों में हलचल –

महामंडलेश्वर कैलाशानंद के साथ रहीं हर्षा रिछारिया अब निरंजनी अखाड़े में रहेंगी। महाकुंभ में अखाड़ों की तैयारियां और कार्यक्रम भी पूरे जोश के साथ चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक –

कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में कैबिनेट बैठक लेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, और कई वरिष्ठ मंत्री प्रयागराज पहुंच चुके हैं। पहले से मौजूद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, एके शर्मा, और रामकेश निषाद ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related