साप्ताहिक बाजार से 85 ग्राम की सोना हुआ पार, पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा

Date:

मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय सप्ताहिक बाजार गोटाटोला में दल्ली राजहरा निवासी सर्राफा व्यापारी का 85 ग्राम सोने की ज्वेलरी पार कर दी गई। एफ. आई. आर. के साथ 6 घंटों के भीतर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश में मोहला पुलिस की टीम ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मोहला थाने क्षेत्र का है। गोटाटोला बाजार में सर्राफा व्यापारी के 85 ग्राम सोना मूल्य 5 लाख के चोरी होने के मामले में व्यापारी मनोहर लाल जैन एक माह तक अपने ज्वेलरी का पड़ताल करते रहा। जब उसे कुछ नही मिला तब आखिर में मोहला थाने पहुंच कर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई एफ.आई.आर. के साथ 6 घंटों के भीतर मोहला पुलिस ने इस मामले को सुलझा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि, सर्राफा व्यापारी मनोहर लाल जैन जो कि, दल्ली राजहरा जिला बालोद निवासी है। वो मोहला विकासखंड के सबसे बड़े सप्ताहिक बाजार मे ज्वेलरी शॉप लगाया हुआ था। इसी बीच दोपहर को भीड़भाड़ के समय शातिर चोर 30 साल रोशन, 22 साल दिवाकर सलामे दोनों युवक ग्राम तोलूम विकासखंड मानपुर निवासियों ने आभूषण का एक डब्बा पार कर दिया। इसमें 5 लाख कीमती 3 नग टीजे मार्क मंगलसूत्र, लॉकेट थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...