यूपी में अमेठी के पास बनेंगी 5 लाख AK-203 असॉल्ट राइफल, बढ़ेगी सेना की ताकत

Date:

कोरवा : मोदी सरकार की शुरू से कोशिश रही है कि भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बने। इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं और सरकार का ताजा बयान भी इसी दिशा में है। समाचार एजेंसी ANI ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से सूचना दी है कि भारत में रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरवा में पांच लाख से अधिक AK-203 असॉल्ट राइफलों के निर्माण की योजना को मंजूरी दी है। यह स्थान अमेठी के सटा है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई है।

जानिए AK-203 assault rifles के बारे में

इस कदम के साथ 7.62 X 39 मिमी कैलिबर AK-203 राइफल्स तीन दशक पहले शामिल इन-सर्विस इंसास राइफल की जगह लेगी। सरकार के अनुसार, AK-203 राइफलें आतंकवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगी।

इस परियोजना से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। विभिन्न एमएसएमई और रक्षा उद्योगों को कच्चे माल आपूर्ति करने वाले लोगों और कंपनियों के लिए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगी। इस परियोजना को इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) नामक विशेष प्रयोजन के संयुक्त उद्यम के माध्यम से शुरू की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ANIL AGARWAL : सोशल मीडिया में हादसे पर जताया दुख! 

Anil Agarwal: Expresses Grief Over Accident on Social Media! ANIL...

Bhupesh Baghel AI VIDEO: कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप! 

Bhupesh Baghel AI Video: Congress Alleges Character Assassination! Bhupesh Baghel...

Contract Killing : “पति की जिंदगी मात्र 29,000 रुपये!”

Contract Killing: "A Husband's Life—Just ₹29,000!" Contract Killing: छत्तीसगढ़ के...

CG WEATHER: आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी!

CG WEATHER: Warning of Rain Accompanied by Storms! CG WEATHER...