18 लाख के इनामी नक्सली मिलिट्री दलम के 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष तीन इनामी नक्सली मिलिट्री दलम के नक्सलियों रमेश हेमला, संतु हेमला और रितेश हेमला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। रमेश और संतु पर पांच 05-05 लाख रुपए और रितेश पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
तीनों नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रह चुके हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 136 इनामी सहित कुल 549 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित इनामी नक्सली रमेश हेमला, संतु हेमला, और रितेश हेमला मिनपा, टेकलगुड़ा, बुर्कापाल सहित कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थे। दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों नक्सली मिनपा सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। संगठन में रहते हुए कई बड़े कैडर्स के साथ काम कर चुके हैं, पूछताछ में इनसे कई खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related