विशाक्त भोजन करने से 16 बच्चे बीमार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। गुरूवार को जिले के पुटका ग्राम मे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन परोसे जाने से 16 बच्चे बीमार हो गये जिन्हे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती किया गया है। जहां सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह खाना पकाया गया था। बताया जाता है कि खाने मे पकाई गई  सब्जी में छिपकली गिर गई।  बाद मे खाने के दौरान उसे बच्चों को परोस दिया गया। जहरीले सब्जी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगडऩे लगी, जिन्हें आनन-फानन में सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related