सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, शादी से लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख…..

Date:

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जगतरा के पास भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के है. मृतकों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल है. हादसा बुधवार रात 9 से साढ़े 9 बजे के बीच हुआ. सभी बोलेरो में सवार होकर शादी में शामिल होने कांकेर के मरकटोला गांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया. एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है.
शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार:धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर के चारामा के मरकाटोला शादी कार्यक्रम में जा रहा था. बुधवार रात को बालोद के जगतरा पहुंचे थे, इसी दौरान कांकेर से धमतरी की तरफ आ रहे ट्रक और बोलेरो का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ लग गई. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया मौत बच्ची की हालत गंभीर, ट्रक चालक फरार:गुरुर थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि ट्रक और बोलेरो की टक्कर में सोरम के 10 लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर है जिसे रायपुर रेफर किया गया है. ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

सीएम ने जताया दुख:इस घटना की जानकारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री भूपेश ने देर रात ट्वीट कर लिखा-”बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है. एक बच्ची की स्थिति गंभीर है. ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे. घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गौठान में शराब भट्टी! कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

  रायपुर। रायपुर से बड़ी सियासी खबर सामने आई है।...

CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins रायपुर। छत्तीसगढ़...