राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और बाँट रहे हैं वादे : डॉ. रमन सिंह

Date:

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर राज्य सरकार पर एक्स पोस्ट के जरिए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और वादे बाँट रहे हैं.

डॉ. रमन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि भूपेश बघेल सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं, लेकिन सच ये है कि वो सिर्फ बड़े-बड़े घोटालों करते हैं. वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार केंद्रीय अखिल भारतीय अधिकारियों और पेंशनभोगियों (IAS, IPS, IFS) को ठीक से वेतन देने में तक असक्षम है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय अधिकारियों को जहां अभी केंद्र सरकार 46% डीए दे रही है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार विगत 10 माह से केवल 38% ही दे रही है जो केंद्र सरकार से 8% कम है. राज्य स्तरीय कर्मचारियों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में ही 42% डीए प्राप्त हो रहा है.

उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय अधिकारियों को इतना कम वेतन मिल रहा है, जो प्रदेश के राजकोष की दयनीय स्थिति को बता रहा है, क्योंकि प्रदेश के राजस्व में इस सरकार ने भारी लूट की है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...