CG POLITICS: अपने पुराने तेवर में लौटे भूपेश बघेल, कहा-काका अभी जिंदा है! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Bhupesh Baghel returns to his old form; declares, “Kaka is still alive!”

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने BJP और RSS पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महमूद गजनवी ने जिस प्रकार से सोमनाथ मंदिर लूटा था, वहीं आज के समय में RSS के लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कका अभी जिंदा है और कका का तेवर भी बरकरार है, लेकिन कांग्रेस आने वाले समय में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों, बिजली दरों में बढ़ोतरी, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा।

भूपेश बघेल ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी थीं, तब तेल कंपनियों के नुकसान की जानकारी लगातार सार्वजनिक की जाती थी।

लेकिन अब जब क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आई है, तब तेल कंपनियों के मुनाफे का हिसाब जनता को नहीं बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज भी बड़े मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इन पर जवाब देने से बच रही है।

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर बघेल ने कहा कि  डबल इंजन सरकार की नीतियों का बोझ किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है. बढ़े हुए बिजली बिलों से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जेलों के भीतर तक हिंसक घटनाएं हो रही हैं और अपराधियों में कानून का डर नहीं दिख रहा है।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में बच्चों को अब तक ड्रेस और किताबें नहीं मिली हैं, जबकि शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की भी कमी बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related