CHHATTISGARH : ACB की रेड, करोड़ों के फर्नीचर घोटाले के रिकॉर्ड खंगालने पहुंची टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : ACB raid, team arrives to investigate records of furniture scam worth crores

सरगुजा। सरगुजा के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के फर्नीचर घोटाले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अचानक राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय पहुंची और पुराने रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए।

जानकारी के मुताबिक विभाग समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया, जिसके बाद ACB ने सीधे दफ्तर पहुंचकर हार्ड कॉपी के साथ डिजिटल रिकॉर्ड भी जांचने शुरू कर दिए हैं।

वर्ष 2011-12 में फर्नीचर खरीदी में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे थे। मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई गई थी और IPC की धारा 420, 120(B) समेत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन जांच लंबे समय से ठंडी पड़ी हुई थी।

‘काका अभी जिंदा हैं, तेवर बरकरार है…’, बोले भूपेश बघेल,

अब ACB पुराने दस्तावेज, खरीदी प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। शुरुआती जांच में विभाग के करीब एक दर्जन कर्मचारियों और कई निजी फर्मों की संलिप्तता की बात सामने आई थी।

ACB की ताजा कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि लंबे समय से लंबित इस मामले में फिर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है और कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related