TARATALA SHED COLLAPSE : Under-construction warehouse shed collapses, 3 dead, over 40 feared trapped
रायपुर डेस्क। दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन गोदाम का विशाल शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।
अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। राहत की बात यह है कि रेस्क्यू लगातार जारी है, लेकिन अभी भी 40 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। भारी लोहे की पोल और टीन का शेड अचानक गिरने से मजदूर और कर्मचारी उसके नीचे दब गए।
UJJAIN LAND CONTROVERSY : शेयर मार्केट की भाषा में इसे ‘इनसाइडर ट्रेडिंग’ कहते हैं – कांग्रेस
दिल दहला देने वाला एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मलबे में फंसा एक मजदूर दर्द से चिल्लाते हुए कह रहा है, “जरूरत पड़े तो मेरा पैर काट दो, लेकिन मुझे जिंदा बाहर निकाल लो।” इस आवाज ने मौके पर मौजूद हर शख्स को झकझोर दिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और सेना की टीमें जुटी हुई हैं। क्रेन और गैस कटर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।
VB-G RAM G SCHEME: 1 जुलाई से लागू होगी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह!
राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं और पूरे मामले की निगरानी की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
